दिल के मरीज होने के बावजूद पुर्तगाल के 71 वर्षीय राष्ट्रपति ने समुद्र में डूब रही दो लड़कियों की बचाई जान

By: Ankur Wed, 19 Aug 2020 12:49:17

दिल के मरीज होने के बावजूद पुर्तगाल के 71 वर्षीय राष्ट्रपति ने समुद्र में डूब रही दो लड़कियों की बचाई जान

उम्र बढ़ने के साथ ही शारीरिक क्षमता घटने लगती हैं। अब जरा सोचिए कि 71 वर्ष की उम्र में शक्स ने अपनी जान पर खेलकर समुद्र में डूब रही दो लड़कियों को बचाया हो। ऐसा करने वाले और कोई नहीं बल्कि पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डि सूजा हैं जिन्होनें दिल के मरीज होने के बावजूद ऐसा कारनामा किया हैं। राष्ट्रपति मार्सेलो ने जबरदस्त बहादुरी का परिचय देते हुए समुद्र में डूब रहीं दो लड़कियों की जान बचाकर सभी को हैरान कर दिया है।

दरअसल, यह घटना 15 अगस्त के दिन अलगारवे शहर के प्रेया डो अल्वोर बीच पर घटी है, जहां दो लड़कियां कयाक (एक प्रकार की डोंगीनुमा नाव) लेकर समुद्र के अंदर गई थीं। लेकिन समुद्र में थोड़ा आगे जाने पर इन लड़कियों की नाव तेज लहर के चलते पलट गई और वे डूबने लगे। इस दौरान राष्ट्रपति मार्सेलो भी बीच पर ही मौजूद थे और मीडिया से पर्यटन व्यवसाय को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने पानी में हाथ-पैर मारतीं लड़कियों को देखा और तत्काल तैरकर उनके पास पहुंच गए।

इस दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति भी जेट स्की लेकर पहुंच गया, जिसकी मदद से उन्होंने नाव को सीधा करते हुए दोनों लड़कियों की जान बचा दी। बता दें कि राष्ट्रपति मार्सेलो दिल के मरीज हैं। पिछले साल ही उन्होंने दिल का एक माइनर ऑपरेशन भी कराया था। राष्ट्रपति मर्सेलो ने कहा कि लड़कियां अभी अच्छे से तैरना नहीं जानती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस समुद्री बीच की तेज लहरें कुशल तैराकों के लिए भी दिक्कत पैदा कर सकती हैं।

छुट्टियां बिता रहे थे राष्ट्रपति

पुर्तगाली टीवी चैनल 20 मिन्टोस के मुताबिक, कोरोना के चलते अन्य देशों की तरह पुर्तगाल का भी पर्यटन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को एक बार फिर घर से निकलने और पर्यटन के लिए प्रेरित करने को राष्ट्रपति अलगारवे में दो दिन की छुट्टियां बिता रहे हैं।

फारो जिले का प्रशासनिक मुख्यालय अल गारवे पुर्तगाल के लिए लिस्बन के बाद पर्यटन राजस्व में दूसरे नंबर पर है। तभी उन्होंने देखा कि दो महिलाएं समुद्र में फंसी हैं। वे बहकर परिआ डो अल्वोर में पहुंच गई। समुद्र में भी काफी ऊंची लहरें उठ रही थीं। तेज लहरों के चलते महिलाएं तैर भी नहीं पा रही थीं।

ये भी पढ़े :

# CM नीतीश कुमार पर टिप्पणी को लेकर भड़के DGP, कहा - रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं

# उत्तर प्रदेश : इन चैनल पर आज से शुरू होगी कक्षा 9वीं से 12वीं की वर्चुअल कक्षाएं, जानें पूरा शेड्यूल

# CBI करेगी सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - महाराष्ट्र सरकार इसे चुनौती नहीं दे सकेगी

# दिल्ली में मौसम ने ली करवट, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में भारी बारिश

# IPL 2020 : क्रिस वोक्स के बिना उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com